Rajasthan Maa Voucher Yojana 2024: गर्भवती महिलाओं के लिए बड़ी राहत, मिलेगी फ्री सोनोग्राफी की सुविधा

Rajasthan Maa Voucher Yojana 2024: राज्य सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के अंतर्गत, गर्भवती महिलाओं को प्राइवेट और सरकारी चिकित्सा केंद्रों पर फ्री सोनोग्राफी की सुविधा दी जा रही है, जिससे उन्हें समय-समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाने में मदद मिल सके।Rajasthan Maa Voucher Yojana

Rajasthan Maa Voucher Yojana 2024 क्या है?

राजस्थान मां वाउचर योजना की शुरुआत मार्च 2024 में एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में कुछ जिलों में की गई थी, लेकिन अब इसे पूरे राज्य में लागू कर दिया गया है। इस योजना के तहत राजस्थान राज्य की गर्भवती महिलाएं, चाहे वे सरकारी या निजी चिकित्सा केंद्रों पर जा रही हों, दोनों में से किसी भी सेंटर पर निशुल्क सोनोग्राफी करवा सकती हैं। इससे जुडी अधिक जानकारी आपको लेख में निचे देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें :-

Rajasthan Maa Voucher Yojana का उद्देश्य

राजस्थान सरकार द्वारा इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य की गरीब और पिछड़ी वर्ग की महिलाएं, जो महंगी चिकित्सा सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पातीं, उन्हें सोनोग्राफी जैसी जरूरी जांच मुफ्त में मिल सके। इससे माताओं और उनके बच्चों की सेहत पर नजर रखने में आसानी होगी, जिससे मातृ और शिशु मृत्यु दर में कमी आएगी और महिलाओं को समय पर उचित इलाज मिल सकेगा।

Rajasthan Maa Voucher Yojana के लिए पात्रता और लाभ

राजस्थान मां वाउचर योजना का लाभ केवल राज्य की गर्भवती महिलाओं को मिलेगा, जिनकी गर्भावस्था 12 सप्ताह या उससे अधिक हो। इस योजना में, लाभार्थी महिलाओं को उनके मोबाइल नंबर पर एक SMS के जरिए QR Code आधारित ‘Mother Voucher’ भेजा जाएगा। इस वाउचर को दिखाकर वे किसी भी सूचीबद्ध सरकारी या निजी सोनोग्राफी सेंटर पर मुफ्त सोनोग्राफी करा सकती हैं।

Rajasthan Maa Voucher Yojana के मुख्य लाभ

  • गर्भवती महिलाएं राज्य के निजी और सरकारी सेंटरों पर सोनोग्राफी की सुविधा का लाभ उठा सकेंगी।
  • इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को 2 से 3 बार तक फ्री सोनोग्राफी की सुविधा दी जा रही है।
  • इस योजना से महिलाओं को समय पर उचित चिकित्सा सेवाएं मिल सकेंगी, जिससे उनकी और उनके बच्चे की सेहत का ध्यान रखा जा सकेगा।

Maa Voucher Yojana की शुरुआत और विस्तार

इस योजना की शुरुआत 8 मार्च 2024 को राजस्थान के कुछ जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर की गई थी। इसके सकारात्मक परिणामों को देखते हुए, 9 अगस्त 2024 से इस योजना को पूरे राजस्थान राज्य में लागू कर दिया गया है। अब राज्य की हर गर्भवती महिला इस योजना का लाभ उठा सकती है।

Rajasthan Maa Voucher Yojana में आवेदन करने प्रक्रिया

इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, जैसे की-

  1. आधार कार्ड (पहचान प्रमाण के लिए)
  2. जन आधार कार्ड (योजना के लिए पात्रता सुनिश्चित करने के लिए)
  3. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (वाउचर प्राप्त करने के लिए)
  4. मूल निवास प्रमाण पत्र (राज्य की निवासी होने के प्रमाण के लिए)
  5. PCTS रजिस्ट्रेशन (योजना में नामांकित होने के लिए)

महिलाएं अपने नजदीकी सूचीबद्ध सोनोग्राफी सेंटर पर जाकर इस योजना के अंतर्गत निशुल्क सोनोग्राफी करवा सकती हैं।

मां वाउचर योजना के फायदे

  • इस योजना से राज्य की गर्भवती महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
  • मां वाउचर योजना से गरीब तबके की महिलाओं को विशेष रूप से लाभ मिलेगा, क्योंकि उन्हें अब सोनोग्राफी जैसी महत्वपूर्ण जांच के लिए पैसे खर्च नहीं करने होंगे।
  • राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक सोनोग्राफी सेंटर को 450 रुपये का भुगतान किया जाएगा ताकि निजी और सरकारी सेंटरों पर फ्री सोनोग्राफी की सुविधा सुचारू रूप से चल सके।

मां वाउचर योजना राजस्थान की विशेषताएं

  • महिलाओं की सोनोग्राफी रिपोर्ट और जांच को ओजस सॉफ्टवेयर में अपलोड किया जाएगा।
  • सोनोग्राफी जांच का पूरा रिकॉर्ड इंपैक्ट सॉफ्टवेयर में दर्ज किया जाएगा ताकि भविष्य में इनका उपयोग सही तरीके से हो सके।
  • यदि कोई महिला निर्धारित 30 दिनों के अंदर अपनी सोनोग्राफी नहीं करवा पाती है, तो वह वाउचर की वैधता को अगले 1 महीने तक बढ़ा सकती है, लेकिन यह सुविधा सिर्फ एक बार ही मिलेगी।

निष्कर्ष

Rajasthan Maa Voucher Yojana 2024 को शुरू करके राज्य सरकार की एक अच्छा कदम है, इस योजना का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जांच सुविधाओं तक आसान और मुफ्त पहुंच प्रदान करना है। यह योजना मातृ और शिशु स्वास्थ्य में सुधार लाने और उनकी मृत्यु दर को कम करने में अहम भूमिका निभाएगी। महिलाओं को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे समय पर सोनोग्राफी करवाएं और इस योजना का अधिकतम लाभ उठाएं।

Leave a Comment